Uncategorized

पंजाब प्रेस क्लब चुनाव: ‘प्रगतिशील मंच’ को प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट का पूर्ण समर्थन

जालंधर (विशेष संवाददाता): प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट (Press Association of State – PAS) ने पंजाब प्रेस क्लब के आगामी चुनावों के लिए ‘प्रगतिशील मंच’ के सभी उम्मीदवारों को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ‘प्रगतिशील मंच’ ने हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए आवाज़ उठाई है और क्लब के सदस्यों की भलाई के लिए अथक कार्य किया है। इसलिए, प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि वे इन चुनावों में मंच के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।


15 दिसंबर को होगा मतदान
गौरतलब है कि पंजाब प्रेस क्लब के लिए वोटिंग 15 दिसंबर को होगी। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद, नतीजे भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।


समूह सदस्यों से अपील की गई है कि वे पत्रकार समुदाय की बेहतरी के लिए ‘प्रगतिशील मंच’ के उम्मीदवारों का समर्थन करें


इस अवसर पर प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट के पंजाब अध्यक्ष जगजीत सिंह डोगरा, जालंधर के अध्यक्ष राजेश थापा, कैशियर रमेश गाबा, जनरल सेक्रेटरी विकास मोदगिल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शैली अल्बर्ट सिंह, राजीव धामी, बलराज सिंह, पंकज सोनी, हनी सिंह, बरजेश शर्मा, संदीप वर्मा, दविंदर सिंह Ramesh Bhagatऔर अन्य सदस्य उपस्थित थे।

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button