अपराधई-पेपरराष्ट्रीय

जालंधर-होशियारपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत, आदमपुर में सड़क जाम

जालंधर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर आदमपुर के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। हादसा सुबह लगभग 7:30 से 8:00 बजे के बीच उस समय हुआ जब ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ के पास पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की एक अनियंत्रित बस ने पैदल/सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही युवक संतुलन खोकर सड़क पर गिर गया और बस का पहिया उसके ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव चुहड़वाली निवासी रजत के तौर पर हुई है।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने इंसाफ की मांग को लेकर जालंधर-होशियारपुर मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया है। मुख्य सड़क पर लगे इस लंबे जाम के कारण गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं।

यातायात एडवाइजरी: यदि आप जालंधर से होशियारपुर या इस मार्ग की तरफ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल आदमपुर वाले रास्ते से बचें। लंबा जाम लगा होने के कारण वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button