अंतरराष्ट्रीयअपराधई-पेपरचुनावबिजनेसराजनीतिराष्ट्रीय

सेक्टर 12 में तैनात महिला बिल्डिंग इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने लिया हिरासत मे।

नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। एटीपी सुखदेव विशिष्ट और आप विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद अब विजिलेंस ने नगर निगम की एक और अधिकारी पर शिकंजा कसा है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम ने निगम की इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को हिरासत में लिया है जोकि सेक्टर 12 में तैनात है।

सूत्रों के मुताबिक, हरप्रीत कौर का नाम एक बेकरी मालिक के बयानों के आधार पर सामने आया है। बेकरी मालिक ने आरोप लगाया है कि उसने अपने निर्माण कार्य को वैध बनाने के लिए इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को लाखों रुपये की रिश्वत दी थी। इस मामले की जांच के बाद विजिलेंस ने हरप्रीत कौर को हिरासत में ले लिया। उक्त महिला बिल्डिंग इंपेक्टर को एक बार पहले भी विजिलेंस गिरफ्तार कर चुकी है जब इसकी तैनाती अमृतसर नगर निगम में बतौर बिल्डिंग इंस्पेक्टर थी।

बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद सेक्टर 12 (माडल टाउन) इलाके में हुए अवैध निर्माणों का पूरा भंडाफोड़ हो सकता है। यह भी संभावना है कि इस कार्रवाई के जरिए नगर निगम में फैले अन्य भ्रष्टाचार के मामलों से भी पर्दा उठे।

गौरतलब है कि इससे पहले विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद सेंट्रल हलके में फर्जी नोटिस के जरिये कई अवैध निर्माणों से भारी वसूली का मामला सामने आया था। अब जालंधर वेस्ट व कैंट हल्के के सेक्टर 12 में भी इसी तरह की गड़बड़ियों की परतें खुलती नजर आ रही है। विजिलेंस की यह कार्रवाई नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button