ब्लैक फंगस का बढ़ा खतरा: 5 और कंपनियों को मिला एंफोटेरिसिन-बी बनाने का लाइसेंस

अब तक दिल्ली में करीब 500 के करीब ब्लैक फंगस के मामले रिकॉर्ड किए गए हैं.
भारत सरकार (Indian government) के सूत्रों के मुताबिक ब्लैक फंगस (Black fungus) के बढ़ते केस को देखते हुए केंद्र सरकार ने म्यूकरमाइकोसिस से निपटने में कारगर लिपोसोमल एंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन (Liposomal Amphotericin B injection) की उपलब्धता बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं.
इसे भी पढ़ें :- क्या प्याज पर लगे काले दाग से फैल सकता ब्लैक फंगस? फेसबुक पोस्ट के दावों की जानिए सच्चाईभारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक गिलियड साइंसेज अब मिलान के जरिये भारत को एंफोटेरिसिन-बी की आपूर्ति तेजी से करने पर काम कर रहा है. भारत में अबतक 1,21,000 से ज्यादा शीशियां पहुंचाई जा चुकी हैं जबकि अन्य 85,000 शीशियां पहुंचने वाली हैं. कंपनी मिलान के माध्यम से भारत को एंफोटेरिसिन-बी की 10 लाख खुराक की आपूर्ति करेगी.



