राष्ट्रीय

Tauktae cyclone mumbai bmc worker cleaning streets in heavy rain bgys


ताउते तूफ़ान ने कई जगह भारी तबाही मचाई है (credit: twitter/anandmahindra)

ताउते तूफ़ान ने कई जगह भारी तबाही मचाई है (credit: twitter/anandmahindra)

Taukte Cyclone: आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बीएमसी की एक महिला कर्मचारी की वीडियो साझा करते हुए लिखा कि इस पर कोई प्रश्न नहीं उठाना चाहिए. आज के लिए इससे बेहतर मोटिवेशन कुछ नहीं हो सकता.

Tauktae  Cyclone: बचपन के दिन हों या ऑफिस जाने का समय ज़रा सी बारिश क्या होती है शायद सभी का मन छुट्टी के लिए मचल जाता है? हममें से कुछ तो शायद बाकायदा बॉस को मेल करके छुट्टी भी मांग लेते हैं. इस समय पूरा देश जहां कोरोना महामारी को दूसरी लहर से जूझ रहा है वहीं ‘ताउते’ तूफ़ान ने भी देश के कई बड़े हिस्सों में भारी तबाही मचा रखी है. इस तूफ़ान से केरल, कर्नाटक और गोवा बुरी तरह प्रभावित हैं और अब ये महाराष्ट्र के मुंबई में तबाही मचाते हुए गुजरात की तरफ बढ़ रहा है. कोरोना से पहले टूटे मन के लिए ये तूफ़ान हौसलों को तोड़ने वाला है. लेकिन इस दौरान भी कई ऐसे लोग हैं तो तूफ़ान से लड़ते हुए अपने काम में मसरूफ हैं और लोगों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं. यह भी पढ़ें:  81 साल की दादी ने 85 फुट लंबे पोल पर किया पोल डांस, खुला रह गया सबका मुंह बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बीएमसी की एक महिला कर्मचारी की वीडियो साझा करते हुए लिखा कि इस पर कोई प्रश्न नहीं उठाना चाहिए. आज के लिए इससे बेहतर मोटिवेशन कुछ नहीं हो सकता. मैं जानता हूं कि बीएमसी ने कर्मचारियों को रेनकोट मुहैया कराए होंगे. लेकिन बीएमसी को एक बार फिर ये तस्दीक कर लेनी चाहिए कि हर कर्मचारी के पास रेनकोट है अथवा नहीं.

5 सेकेण्ड की इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि किस तरह बेतहाशा बारिश में भीगते हुए महिला कर्मचारी झाड़ू से सड़क की साफ-सफाई में जुटी है. इस दौरान बारिश से बचने के लिए उसने सिर पर पन्नी लगा रखी है. इस दरमियान उसके आसपास गाड़ियों का आना-जाना लगातार बना हुआ है.





Source link

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button