राष्ट्रीय

ब्राजील और अमेरिका के बाद अब भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा 3 लाख के पार

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस की पहली लहर ने तो उतनी तबाही नहीं मचाई, लेकिन महामारी की दूसरी लहर पूरे देश पर कहर बनकर टूटी. अब भले ही ये लहर ज़रा धीमी पड़ रही है, लेकिन मौत के आंकड़े अब भी भयावह हैं. भारत को बीमार करने वाले जानलेवा वायरस से हो रही मौतों के मामले में भारत दुनिया भर में तीसरे नंबर पर आ गया है. इससे पहले अमेरिका और ब्राजील में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंचा था. भारत में आज शाम स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी मौत के आंकड़ों के मुताबिक 2,99,266 लोगों की जान वायरस के चलते जा चुकी है. इसमें अगर राज्यों से आए ताज़ा आंकड़ों को जोड़ लें तो ये संख्या 3 लाख के पार पहुंच जाएगी. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि  वैश्विक महामारी से अब तक 2,99,266 लोग देश में अपनी जान गंवा चुके हैं.  जिन राज्यों में कोरोना के चलते सबसे ज्यादा जानें गई हैं, उनमें – 87,300 लोगों की महाराष्ट्र, 24,658 की कर्नाटक, 23,013 की दिल्ली, 20,046 की तमिलनाडु, 18,978 की उत्तर प्रदेश, 14,208 की पश्चिम बंगाल, 13,089 की पंजाब और 12,494 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक को अन्य बीमारियां भी थीं. देश में कोरोना के हालात इससे पहले भारत दुनिया में सबसे ज्यादा कोविड मामले रिकॉर्ड होने वाले देशों में भी शुमार हो चुका है. ये वो वक्त था जब देश में कोविड की दूसरी लहर पीक पर थी और देश में रोज़ाना संक्रमण के 4 लाख केस आ रहे थे और मौत का आंकड़ा प्रतिदिन 4000 तक पहुंच गया था. फिलहाल इसमें थोड़ा सुधार देखा जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटो में कोरोना के 2,40,842 नए केस सामने आए हैं और 3,741 लोगों की जान चली गई है. फिलहाल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,65,30,132 पहुंच गई है और मौत का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है. खौफनाक बात यह है कि मई महीने में भी अब तक 83 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी है. यहा आंकड़ा पिछले महीने यानी अप्रैल से 48,768 से ज्यादा है.ये भी पढ़ें- भारत विकसित कर रहा है ज्यादा असरदार और अनुकूल Corona Vaccine, करना होगा थोड़ा इंतज़ार रिकवरी और वैक्सीनेशन में भी तेज़ी देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 28,05,399 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 10.57 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 88.30 प्रतिशत हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, इस महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,34,25,467 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 22 मई तक कुल 32,86,07,937 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई. इनमें से 21,23,782 नमूनों की जांच शनिवार को की गई. देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम के जरिये कोरोना को मात देने का काम भी तेजी से चल रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में करीब 20 करोड़ लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ मिल चुकी है.

Source link

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button