सस्ती शिक्षा और सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने पर रहेगा फोकस :रमन अरोड़ा

रमन अरोड़ा ने टैगोर नगर में किया डोर-टू-डोर प्रचार
जालंधर(NIN NEWS):विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रमन अरोड़ा चुनाव प्रचार के लिए टैगोर नगर में पहुंचे। यहां उन्होंने डोर टू-डोर पहुंच कर मतदाताओं के साथ मुलाकात की और उनकी मुश्किलें सुनी। उन्होंने कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि आप पार्टी की सरकार आने पर लोगों की सभी समस्यायों का पहल के आधार पर हल किया जाएगा।

रमन अरोड़ा ने कहा कि आप पार्टी की सरकार बनने पर संगठन का फोकस सस्ती शिक्षा और सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने पर रहेगा। इसके विपरीत अपने देश में शिक्षा और सेहत सुविधाओं का सरकारों ने व्यापारीकरण करके रख दिया है। परिवार का एक सदस्य गंभीर बीमारी की चपेट में आता है तो महंगे इलाज की वजह से आम आदमी का घर बिकने को आ जाता है। उन्होंने कहा कि वहीं शिक्षा महंगी होने की वजह से अपने देश के काबिल बच्चे अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं।
दशकों से सत्ता में काबिज रही पजाब सरकार की यह लापरवाही राज्य के नौजवानों के भविष्य को बड़ी तेजी से अंधकार की तरफ लेकर जा रही है। रमन अरोड़ा ने इलाका निवासियों से मतदान दिवस वाले दिन झाड़ू वाला बटन दबाकर आप पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान किया। क्षेत्रवासियों ने रमन अरोड़ा को विजयी बनाने के अपने संकल्प को भी एक बार फिर दोहराया।