दाल चावल के थोक व्यपारी ने एक बेकरी वाले के साथ मिलकर काला सिंघा रोड पर पड़ते गाँव धालीवाल में कटी अवैध कॉलोनी।


जालन्धर(NIN NEWS): जालन्धर नगर निगम की हद में काला सिंघा रोड पर पढ़ते गाँव धालीवाल में कुछ भू माफिया के लोगो द्वारा नगर निगम के अधिकारियो की नाक के नीचे बिना किसी कार्यवाही के डर से कटी जा रही अवैध कॉलोनी।
सूत्रों की माने तो इस कॉलोनी पर कई बार नगर निगम के अधिकारियो द्वारा पिला पंजा भी चलाया जा चुका है परंतु फिर भी उक्त भू माफिया के लोगो द्वारा इस अवैध कॉलोनी में धड़ल्ले से प्लाटो की खरीद फरोख्त की जा रही है।
वही आज क्रांतिकरि सेना की महिला प्रधान पूनम चौहान द्वारा एक लिखित शिकायत नगर निगम कॉमिश्नेर , सीएम पंजाब भगवंत मान को भेजी है जिसमे उन्होंने कहा है कि उक्त कॉलोनी को भु माफिया के लोगो द्वारा अवैधरूप से काटा जा रहा है जिसे पंजाब सरकार को करोड़ो का चूना लगाया जा रहा है जोकि एक संघीन अपराध है।
शिकायतकर्ता ने आगे कहा है कि उक्त कॉलोनी का न तो सीएलयू पास है, न ही कॉलोनी का लेआउट प्लान नगर निगम व डीटीपी द्वारा मंजूर किया गया है। इसके साथ साथ शिकायत ये भी कहा गया है कि उक्त भू माफिया के लोगो द्वारा इस कॉलोनी में सरकार के किसी भी नियम को फॉलो नही किया गया है।
अंत मे शिकायतकर्ता ने कहा है कि अगर नगर निगम के अधिकारियो द्वारा सोमवार तक उक्त कॉलोनी पर कोई ठोस कार्यवाही नही तो उक्त कॉलोनी की रीट पिटीशन मनयोग पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में दर्ज की जाएगी।



