दीपक बावा को पंजाब मीडिया इंचार्ज नियुक्त करते प्रदेश प्रधान राजकुमार अटवाल

जालंधर(NIN NEWS) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अटवाल ने जानकारी देते बताया कि भाजपा पंजाब प्रधान अशवनी शर्मा व पंजाब जनरल सेकेट्री जीवन गुप्ता,सुभाष शर्मा, दयाल सिंह सोढ़ी,राजेश बाघा से विचार विमर्श करके दीपक बावा को पंजाब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का पंजाब मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया इस नियुक्ति पर नवनियुक्त मीडिया इंचार्ज पंजाब दीपक बावा ने भारतीय जनता पार्टी की हाई कमांड का व पंजाब प्रधान अनुसूचित जाति मोर्चा राजकुमार अटवाल,जनरल सेक्टरी पंजाब मोर्चा मोहित भारद्वाज का धन्यवाद किया और कहा कि जो जिमेवारी पार्टी की और से उनको दी गयी हैं वो पहले की तरह पार्टी का काम करेंगे।

जिक्रयोग है कि दीपक बावा भारतीय जनता पार्टी में काफी लंबे समय से कार्य कर रहे है दीपक बावा ने जिला सचिव ,तीन बार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, व प्रदेश प्रवक्ता,के पदो पर पार्टी की सेवा की है और पार्टी के प्रचार प्रसार में एहम भूमिका निभाई है नवनियुक्त पंजाब मीडिया इंचार्ज दीपक बावा ने कहा कि पार्टी की नीतियों व प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक व घर घर तक लेकर जाना है आज भाजपा विशव में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप उभरी है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग की मिल रहा है आज भारत देश विशव में सुप्रीम पावर बना है यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास है दीपक बावा ने कहा कि पंजाब की सभी नगर निगमो व लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा

