मधुबन कॉलोनी में बनी दुकानों की शिकायत पहुँची पंजाब के सीएम दरबार।

जालंधर के वेस्ट हलके में रिहाईशी इलाके में बनाई गई अवैध दुकाने , नगर निगम ने मुंदी अपनी आंखे।
जालंधर (NIN NEWS): जालंधर में हर जगह पर अवैध निर्माणों की भरमार है परन्तु अगर हम बात करे जालंधर के वेस्ट हलके की तो यहाँ भी काफी गिनती में अवैध निर्माण हो चुके है और हो भी रहे है।अवैध निर्माण को लेकर एक मामला शहर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है मधुबन कॉलोनी में एक प्लाट के मालिक द्वारा अपने रिहाईशी प्लाट पर 5 – 6 अवैध दुकानों का निर्माण रातो रात कर दिए है। सूत्रों का कहना है की उक्त दुकानों की निर्माण नगर निगम से बिना नक्शा पास करवाए बनाई जा रहीं है और अगर बात करे नगर निगम अधिकारिओ की तो शायद नगर निगम अधिकारिओ ने इन अवैध दुकानों का निर्माण कर रहे मालिक पर खास मेहरबान दिखाई दे रही है क्युकी दुकानों के निर्माण की शुरवात से लेकर आज तक नगर निगम के किसी भी अधकारी द्वारा कार्यवाही करना तो दूर एक नोटिस तक इन अवैध दुकानों को नहीं दिया गया कही न कही ये लगता है की नगर निगम के अधिकारी कार्यवाही करने की बजाये इस अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रहे है।

अब देखना ये होगा की नगर निगम अधिकारी कुंभकरनिये नींद से जागते है या उक्त अवैध दुकानों का काम सरेआम चलता रहेगा ?




