वार्ड नंबर 3 से दीपक सैनी की बहन रजनी बाला को मिल रहा भरपूर प्यार, जीत की दी जा रही पहले बधाई

जालंधर में नगर निगम के चुनाव में सभी पार्टी के वर्कर और उम्मीदवार अपने अपने वार्ड में प्रचार प्रसार करने में जुटे हुए है। अगर बात करे भाजपा नेता दीपक सैनी की बहन रजनी बाला की तो वार्ड 3 में उनकी लोकप्रियता कुछ ज्यादा ही बढ़ती दिखाई दे रही है। आपको बताते चले कि इस वार्ड में भाजपा कार्यकर्ता दीपक सैनी द्वारा पहले ही कई जनहित में काम किये गए है जैसे पानी की समस्या, सीवरेज की समस्या, एवं वार्ड वासियों की दुख सुख में साथ देना ऐसे कई कार्य भाजपा नेता दीपक सैनी द्वारा किये गए है।

जिससे लोगों में दीपक सैनी एवं भाजपा की लोकप्रियता ज्यादा बनी है। जिसके बाद भाजपा द्वारा दीपक सैनी की बहन रजनी बाला को वार्ड 3 से दावेदारी दी गई जिसमें लोगों में भाजपा उम्मीदवार को देख बड़ी उम्मीद जगी। पिछली सरकार द्वारा एवं कॉउंसलरो द्वारा आज तक कोई भी ठोस कार्य नही किया गया। इलाके में बढ़ते नशे के मुद्दे किसी ने नही उठाये।

जनता की सुरक्षा का किसी ने ध्यान नही रखा। दीपक सैनी ने कहा कि अगर उनकी बहन रजनी बाला पार्षद बनते है तो सबसे पहले जनता की सिक्योरिटी का ध्यान रखा जाएगा जिसमे वार्ड के हर गली मोहल्ले में सीसीटीव लगवाए जाएंगे गलियों में सेक्युरिटी का बंदोबस्त किया जाएगा, नशे के चलते लोगों के साथ स्नैचिंग, खून खराबा, लूट पाट जैसे मुद्दे पर विशेष कार्यकिया जाएगा।