अंतरराष्ट्रीयअपराधई-पेपरराजनीतिराष्ट्रीय

जालंधर: ऋषि नगर में PPR मॉल के नज़दीक अवैध निर्माण और कमर्शियल उपयोग पर निगम की चुप्पी, शिकायतकर्ता परेशान

जालंधर: एक निवासी ने जालंधर नगर निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।निवासी का कहना है कि ऋषि नगर PPR MALL के नज़दीक स्थित रिहायशी फ्लैटों को अवैध रूप से कमर्शियल दुकानों, शोरूम और बाज़ार में बदल दिया गया है, लेकिन निगम के अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं ।  

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने करीब 8 महीने तक उनकी शिकायत को टालने की कोशिश की और इसे एक विभाग से दूसरे विभाग में घुमाते रहे। जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने भी स्पष्ट किया है कि 143.56 एकड़ की ऋषि नगर स्कीम को नगर निगम, जालंधर को ट्रांसफर कर दिया गया है और इस पर कार्रवाई नगर निगम को ही करनी है ।  

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के क्षेत्र बिल्डिंग इंस्पेक्टर और एटीपी (असिस्टेंट टाउन प्लानर) ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उनका मानना है कि अधिकारी इन अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं, या तो उन्हें अवैध निर्माणकर्ताओं से कुछ मिला है, या वे शिकायत को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी सामने आया है कि इन फ्लैटों के कुछ मालिकों ने बिना किसी शुल्क का भुगतान किए ही इन्हें होटल और पेइंग गेस्ट (पी.जी.) हाउस में बदल दिया है, जो बिल्डिंग बायलॉज़ का उल्लंघन है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि जब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनकी शिकायत को बंद न किया जाए और विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button