अंतरराष्ट्रीयअपराधई-पेपरबिजनेसराष्ट्रीय
देह व्यापार रैकेट पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, होटल में दबिश के बाद बड़सर की एक महिला गिरफ्तार

कुल्लू : भुतर क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल में चल रहे अवैध धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला को देह व्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य युवती को मौके से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। यह कार्रवाई रात को ट्रक यूनियन भुतर के समीप स्थित निजी होटल में की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर भुतर पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से होटल में दबिश दी। जांच के दौरान होटल में अनैतिक देह व्यापार कराए जाने की पुष्टि हुई इस मामले में 24 वर्षीय महिला को जो तहसील बड़सर व जिला हमीरपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह होटल में देह व्यापार कराने में संलिप्त थी।




