रिहायशी कॉलोनी में कथित अवैध व्यावसायिक निर्माण, नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल

जालंधर। नक़ोदर रोड स्थित रामेश्वर कॉलोनी में एक रिहायशी प्लॉट पर कथित तौर पर 2 से 3 व्यावसायिक शोरूमों का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि रिहायशी क्षेत्र में चल रहा यह निर्माण निर्धारित भवन नियमों के अनुरूप नहीं है और बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण कार्य किया जा रहा है।

मामले को लेकर अब नगर निगम जालंधर की कार्यप्रणाली और कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ता की मांग है कि निगम अधिकारी मौके पर तत्काल निरीक्षण करवाकर निर्माण की वैधता, स्वीकृत नक्शे तथा भूमि के उपयोग की जांच करें।
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि यदि निर्माण नियमों के विपरीत पाया जाता है तो निर्माण कार्य तुरंत रुकवाकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा किसी भी प्रकार के आगे निर्माण को रोका जाए।

अब देखना होगा कि नगर निगम जालंधर इस शिकायत पर कब तक मौके की जांच कर कार्रवाई करता है। इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद उसे भी समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।



