
जालन्धर(NIN NEWS): जैसा कि कल हमने आपको बताया था कि किस तरह नगर निगम अधिकारियों की छत्रछाया के नीचे सतनाम नगर में शहर के मशहूर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के मालिक द्वारा खंडर नुमा रिहाईशी प्लाट को होटल में तब्दील कर दिया गया।
उसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर यह रिहाईशी खंडर प्लाट को तब्दील कर बनाया गया होटल शहर में चर्चा का विषय क्यों बना हुआ है। सूत्र बताते हैं कि काफी समय पहले इस R1 INN होटल की जगह पर खंडर रिहायशी प्लाट होता था। स्थानीय लोगों का इस बारे में यह भज कहना है कि इस खंडर नुमा प्लाट को शहर के कुछ रसूखदार लोगों द्वारा होटल में तब्दील कर दिया गया, इतना ही नही स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि यह इस होटल की ज़मीन का कुछ हिस्सा वक़्फ़ बोर्ड का भी है जिस पर होटल मालिक द्वारा कब्जा कर R1 INN होटल का निर्माण किया गया है।

वहीं अगर स्थानीय लोगों की बात मानी जाए तो करीब 10 मरले से ज्यादा की जगह पर बना R1 INN होटल, जिसमे से कुछ मरले वक़्फ़ बोर्ड की ज़मीन के है जहाँ पर कब्जा कर लिया गया है।
अगले भाग में हम आपको बताएंगे कि इस होटल का मालिक कौन है और कैसे बिल्डिंग बायलॉज के नियमों को ताक पर रखकर बनाया गया है ये R1 INN होटल।

किस नगर निगम के उच्च अधिकारी की छत्रछाया में यह R1 INN होटल बनाया गया है और किस निगम अधिकारी ने मोटे पैसे खा कर की अपने ही महकमे के साथ गद्दारी।