मोदी जी का 20 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर और उपाध्यक्ष परमजीत मेहमी का पहली बार मंडल में पहुंचने पर किया गया सम्मान :अशोक कुमार

जालन्धर(NIN NEWS): भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर देहाती नॉर्थ के जिला उपाध्यक्ष परमजीत मेहमी का भाजपा मंडल लाबड़ा के अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में प्रमोद गुप्ता के दफ्तर में पहुंचने पर परमजीत मेहमी का हारों के साथ मान सम्मान किया गया और लड्डू के साथ मुंह मीठा करवाया गया।प्रमोद गुप्ता के दफ्तर में विशेष तौर पर पहुंचे भाजपा पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और विधानसभा लुधियाना साउथ के प्रभारी चंद्रशेखर चौहान।

चौहान ने कहा आज नवरात्रों का पहला दिन है और आज के दिन 7 अक्टूबर को हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के गुजरात के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री के सम्माननीय पद पर सेवा करते हुए 20 वर्ष पूरे होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा जी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रशेखर चौहान जी के के दिशा निर्देश अनुसार मोदी जी द्वारा जनहित में शुरू की गई योजनाओं, देश के रक्ष तंत्र को मजबूत करने दलित व पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किया गय उपकारायो व उपलब्धियों के लिए मोदी जी का विशेष धनवाद किया। मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा परमजीत मेहमी जिले के उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंडल में आए हैं और मेहमी साब बहुत ही इमानदार कार्यकर्ता है। वह हमेशा लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका सहयोग देते हैं।

परमजीत मेहमी ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रशेखर चौहान , मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया। सुहागत में पहुंचे चंद्रशेखर चौहान , प्रमोद गुप्ता , अशोक कुमार , प्राणनाथ मित्तल , गगन गुप्ता , मंगतराम बक्शी , रोहित जोशी , सोनू गुप्ता , वरिंदर अरोड़ा , पीयूष गुप्ता और भी अन्य गणमान्य उपस्थित थे।*