पंजाब के लोगो से किए झुठे वादे,अब हिमाचल के लोगो के ऊपर फेंक रहे है अपना मकड़ जाल:जीवन प्रभा

जालंधर(NIN NEWS):शिव सेना राष्ट्रहित की महिला प्रमुख जीवन प्रभा की अध्यक्षता में पार्टी के मुख्य दफ्तर में एक बैठक हुई जिसमें महा सचिव मीना हंस,उपप्रमुख कविता शर्मा,सरबजीत कौर,गुरमेज कौर,सोनिया बरार,अंजू थापर,देशो,जसविंदर कौर आदि भी बैठक में उपस्थित हुए महिला प्रमुख जीवन प्रभा ने कहा कि पंजाब में लोगो ने इस बार विधानसभा चुनाव में बदलाव किया था कि पंजाब में अमनशान्ति बहाल होगी और बेरुजगर लड़के लड़कियो को रोज़गार मिलेगा और महिलाओं को एक हज़ार रुपए सहयोग राशि सरकार द्वारा दी जाएगी।परन्तु एक महीना आप सरकार को बने हो गया है।पर इनमे से एक भी वादा मान सरकार ने पूरा नही किया और पंजाब के लोगो के साथ धोखा किया है।

प्रभा ने कहा की सत्ता आने से पहले केजरीवाल ने पंजाब के लोगो के साथ बड़े-बड़े वादे किए थे कि सत्ता आते ही सबसे पहले बिजली के बिल माफ् किये जाएंगे।उन्होंने माफ क्या करने थे पहले से भी ज्यादा बिजली के दाम बड़ा दिए और हिमाचल में केजरीवाल और भगवंत मान जाकर लोगो को गुमराह कर रहे है।पंजाब के लोगो के साथ इन्होंने धोखा किया अब हिमाचल के लोगो के साथ भी अब यह धोखा करने के लिए पहुंच चुके है अब हिमाचल के लोग अब इनकी चालो में नही आएंगे।
हिमाचल में नही फैले गा यह इनका मकड़ जाल शिव सेना हमेशा देश हित की बात करती है और करती रहेगी उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ इन्होंने धोखा किया है और अब हिमाचल के लोगो के साथ धोखा करने के लिए दोनों मुख्यमंत्री लोगो को अपनी बातो में फसाने की तैयारी में है।