अंतरराष्ट्रीयई-पेपरचुनावराजनीतिराष्ट्रीय

राज कुमार गुप्ता के सपुत्र पूर्व पार्षद पवन कुमार गुप्ता अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस को अलविदा कहा।

जालंधर (रवि कुमार):लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े रहे वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक स्वर्गीय राज कुमार गुप्ता के सपुत्र पूर्व पार्षद पवन कुमार गुप्ता अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस को अलविदा कहा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुप्ता को पार्टी में शामिल करवाया। पवन गुप्ता ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस की सेवा करता रहा है, लेकिन अफ़सोस है कि अब कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही।

उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो कर आप में आए है। उन्होंने कहा कि वह निस्वार्थ पार्टी की सेवा करेगे व 10 तारिख को हो रहे लोक सभा के उप चुनाव में जायदा से जायदा वोट पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को डलवा कर सीट पार्टी की झोली में डालेंगे। उन्होंने कहा जालंधर के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का सांसद होना बहुत जरूरी है।

पवन गुप्ता के साथ प्रभुनाइंजोत सिंह, पूर्व पार्षद विपन चढ़डा ( बब्बी), विक्की शूर, मन्नी पुजारा, डा विमल शर्मा,जोबनप्रीत सिंह लाली,मलकीत सिंह,पारुल पुजारा, मिंटी हुरिया,पुनीत चोपड़ा, करण यादव,संदीप यादव, गगनजोत सिंह, अशोक गुप्ता, दीदार सिंह, रमन कुमार, दीपमोहन गुप्ता, नितिन घोष,आदित्य अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विवेक शर्मा,सुनील कुमार ( लकी), अश्वनी अग्रवाल, अजय चोपड़ा, गीतेश गुप्ता, चमन लाल, पारस चोपड़ा , सुभाष गुप्ता, सतनाम पुन्नी, निखिल गुप्ता आदि ने पार्टी ज्वाइन की।

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Light
Dark