राज नगर में नियमों को ताक पर रखकर बन रही अवैध इमारत, पूर्व पार्षद की छत्रछाया में चल रहा निर्माण कार्य।

नगर निगम की नाक के नीचे राज नगर में बस्ती बावा खेल नहर के पास एक बहुमंजिला अवैध कमर्शियल इमारत का निर्माण धड़ल्ले से जारी है, लेकिन संबंधित विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस अवैध इमारत के निर्माण में एक पूर्व पार्षद का हाथ बताया जा रहा है, जिसकी छत्रछाया में यह सारा खेल चल रहा है ।यह निर्माण कार्य बिना किसी मंजूरी और नियमों का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा है, जिससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं ।

आसपास के लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि कैसे शहर के बीचोबीच इस तरह की अवैध गतिविधियां चल रही हैं और कोई भी अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है । इस मामले में जल्द से जल्द नगर निगम द्वारा कड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है, ताकि इस तरह के अवैध निर्माणों पर रोक लग सके ।



