अंतरराष्ट्रीयई-पेपरबिजनेसराष्ट्रीय

जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का हुआ विस्तार, नूरमहल के 30 से अधिक फोटोग्राफर हुए शामिल

जालंधर (राजीव धामी): जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का दायरा और मजबूती उस समय और बढ़ गई, जब नूरमहल क्षेत्र के 30 से अधिक फोटोग्राफरों ने एकजुटता दिखाते हुए एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सभी फोटोग्राफरों ने संगठन के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान राजेश थापा ने नए सदस्यों का हार पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एसोसिएशन हमेशा फोटोग्राफर समुदाय के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है और हर सदस्य के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फोटोग्राफी पेशे से जुड़ी समस्याओं का सामूहिक रूप से समाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम में दोनों इकाइयों के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें जनरल सेक्रेटरी रमेश गाबा, संरक्षक रमेश हैप्पी, सुरिंदर बेरी, सीनियर उपप्रधान ऋषि शर्मा, उपप्रधान तरलोक चुघ, अवतार चंद, साहिल उंकार, संदीप हैप्पी, उदे कुमार, कमलजीत पवार, बलजीत सिंह बल्लू, सूरज महिंदरू और हरीश कुमार शामिल रहे।

वहीं, नूरमहल फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से प्रधान अजय कुमार बत्रा, जनरल सेक्रेटरी बीरबल, कैशियर जसविंदर कुमार, पीआरओ कमलेश कुमार और चेयरमैन बलवीर राम कलेर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मिलनी समारोह ने जिले के फोटोग्राफरों में नया उत्साह भर दिया है। साथ ही भविष्य में फोटोग्राफी पेशे से जुड़े लोगों की एकता को और मजबूत करने का भी फैसला लिया गया।

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button