वायरल वीडियो के बाद बढ़ सकती हैं Hoop House Restaurant की मुश्किलें, Civil Surgeon को पहुंची शिकायत

जालंधर के Urban Estate Phase-2 स्थित मशहूर Hoop House Restaurant की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया था। वीडियो में कथित तौर पर रेस्टोरेंट की टेबल पर चूहिया के बच्चे घूमते दिखाई दिए, जिसके बाद लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिली।

मामला मीडिया में उछलने के बाद अब जालंधर के एक जागरूक नागरिक ने जनहित में इस पूरे मामले की शिकायत Civil Surgeon, Jalandhar को भेज दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यदि वायरल वीडियो सही पाया जाता है तो यह Food Safety and Standards Act, 2006 तथा खाद्य स्वच्छता नियमों का गंभीर उल्लंघन हो सकता है। शिकायतकर्ता ने रेस्टोरेंट की तुरंत जांच, फूड सैंपलिंग और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में यह भी मांग उठाई गई है कि यदि जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाई जाती हैं तो रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड या रद्द करने पर भी विचार किया जाए।

अब देखने वाली बात यह होगी कि जालंधर का Food Supply एवं Health Department इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और आम जनता की सेहत के साथ कथित तौर पर हो रहे इस खिलवाड़ पर कब तक रोक लगाई जाती है।

वायरल वीडियो के बाद शहर में खाने-पीने की जगहों की साफ-सफाई और फूड सेफ्टी को लेकर भी बहस तेज हो गई है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।




