शिव सेना उत्तर भारत की अहम बैठक संपन्न, जालंधर से जल्द निकलेगा विशाल तिरंगा मार्च – दीपक कंबोज

जालंधर। शिव सेना उत्तर भारत की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंबोज के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में राष्ट्रीय प्रभारी सोनू थापर, राष्ट्रीय उप प्रधान काला बाबा तथा पंजाब प्रधान गुलशन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने पर अपने विचार रखे।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंबोज ने कहा कि शिव सेना उत्तर भारत बहुत जल्द जालंधर से एक विशाल तिरंगा मार्च आयोजित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा मार्च देश की एकता, अखंडता, राष्ट्रभक्ति और भारत की संप्रभुता के प्रति समर्पण का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रहित के लिए सदैव समर्पित है तथा इस ऐतिहासिक मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक भाग लेंगे।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा भी की गई। राष्ट्रीय नेतृत्व ने जॉली मोमी को राष्ट्रीय यूथ प्रधान, राज कुमार को जिला प्रधान, जॉन मसीह को शिव सेना उत्तर भारत में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तथा सुमीत नान को भी संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा के अनुरूप पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय उप प्रधान काला बाबा ने कहा कि शिव सेना उत्तर भारत लगातार पूरे देश में अपने संगठन का विस्तार कर रही है। आने वाले दिनों में विभिन्न राज्यों, जिलों और अन्य इकाइयों में भी नई नियुक्तियां की जाएंगी ताकि संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन में समर्पित एवं राष्ट्रहित के लिए कार्य करने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। राष्ट्रीय प्रभारी सोनू थापर ने कहा कि शिव सेना उत्तर भारत समाज सेवा, राष्ट्रहित और जनहित के मुद्दों पर हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रही है। संगठन का उद्देश्य समाज में भाईचारा, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
पंजाब प्रधान गुलशन कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के सिद्धांतों पर कार्य करता है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान दे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने, आगामी तिरंगा मार्च को ऐतिहासिक बनाने तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।



