Breaking Newsई-पेपर

चैतन्य पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया तीज का त्योहार

चैतन्य पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया तीज का त्योहार
जालंधर: चैतन्य पब्लिक स्कूल, बस्ती दानिशमंदा, जालंधर में तीज का त्योहार बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल शिवानी मल्होत्रा ने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और तीज के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की अध्यापिकाएं एवं स्टाफ सदस्य पारंपरिक पंजाबी पहरावे में सज-धजकर पहुंचे। रंग-बिरंगे पंजाबी परिधानों में सजी अध्यापिकाओं ने कार्यक्रम की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर पंजाबी संस्कृति और तीज से जुड़ी परंपराओं को भी उत्साहपूर्वक प्रस्तुत किया गया।
प्रिंसीपल शिवानी मल्होत्रा ने कहा कि तीज का त्योहार हमारी समृद्ध पंजाबी संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों और स्टाफ को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा आपसी भाईचारे और खुशी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिकाओं एवं स्टाफ सदस्यों में अलका, निशा, नैन्सी, अचला, पूनम, पूजा, कृष्णा, पल्लवी, मनीषा, कोमल, अनुराधा, नीलम, अनीता, स्वीटी, किरण, गीता, अनु और वीनू सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने तीज के त्योहार का खूब आनंद लिया और पंजाबी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए इस पर्व को यादगार बनाया।

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button