हिंदुस्तान शिवसेना ने फरीदकोट मे करणवीर सिंह को जिला प्रधान किया नियुक्त:विनय कपूर

आज हिंदुस्तान शिवसेना की एक अहम बैठक जिला फरीदकोट मे रखी गई। जिसमें पार्टी के पंजाब प्रधान विनय कपूर विशेष रूप मे शामिल हुए। विनय कपूर ने पार्टी का विस्तार करते हुए फरीदकोट के युवा हिन्दू नेता को सरोपा डाल कर पार्टी मे शामिल किया और जिला प्रधान फरीदकोट नियुक्त किया। इस मोके विनय कपूर ने कहा की हिंदुस्तान शिवसेना हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रही है।

लेकिन विदेशो मे बैठे कुछ गर्मखायाली लोग जो आये दिन पंजाब का माहोल खराब करने के सपने देखते है हिंदुस्तान शिवसेना उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने देगी। कपूर ने कहा की बहुत जल्द पंजाब के बाकि जिलों मे भी जिला प्रधानो की नियुक्तियां की जाएगी।
इस मोके जिला जालंधर महामंत्री करनेल सिंह, फरीदकोट से मनदीप मन्ना, आकाश,लब, संदीप कुमार, अरमान, दीप, धालीवाल, लाभ और बाकि शिवसैनिक मजूद थे |