महानगर के देहाती एरिया में गली गली घूम रहे 2 नौसरबाज जिन्होंने पत्रकारिकता को किया है बदनाम

जालंधर (NIN) एक तरफ तो महानगर जालंधर को अच्छी पत्रकारिकता के लिए पुरे विश्व में जाना जाता है, पर आज कल कुछ नौसरबाज़ों की वजह से यहा पत्रकारिकता का स्तर निचे आया है वही दूसरी ओर इन नौसरबाज़ों की वजह से महानगर जालंधर का नाम कही न कही बदनाम होता भी दिखाई देता है।
पत्रकारिकता की आड़ में ऐसे नौसरबाज जालंधर देहाती एरिया में अक्सर दिखाई देते है, वैसे तो नौसरबाज़ों का दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है लेकिन आम जनता को यह लोग खुद को पत्रकार बता कर अपनी नौसरबाज़ी की दूकान या यु कहे की अपनी ढग्गी की दूकान चला रहे है। जहा समर्सिबल लग रहा हो या कोई दूकान बना रहा हो यह नौसरबाज प्रजाति अक्सर वहा पाए जाते है और प्रवासी लोगो को नगर निगम के कुछ आला अधिकारियो के साथ साँझ घाट कर करवाई का डरावा देकर उन्हें ठग्गी का शिकार बनाते है,
यही नहीं यह नौसरबाज़। पत्रकारों की संस्था जो की पत्रकारों की हक़ की बात करते है उनके साथ भी एसोसिएट हो कर संस्था को गुमराह कर के लोगो के साथ ठगी करते है और अगर जब कोई इनके खिलाफ आवाज़ उठता है तो यह नौसरबाज अपनी संस्था को गुमराह करके आगे पेश कर देते है ताकि यह नौसरबाज आसानी से बच निकले में कामयाब हो जाये और सामने वाले की आवाज़ बंद हो जाये,
सूत्रों की माने तो यह नौसरबाज वार्ड नंबर 2 एवं 3 के एरिया में बहुत मशहूर है और प्रसाशन को चाहिए की ऐसे नौसरबाज़ों के ऊपर समय रहते कोई ठोस करवाई अमल में लानी होगी इनका एक साथी और भी इसी एरिया में घूमता है जो 112 की पुलिस का खबरीलाल है इसको अगली खबर में उजागर करेंगे



