Uncategorized

प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट जिला जालंधर की चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

जालंधर(राजीव धामी): जालंधर की सबसे पुरानी पत्रकारों की संस्था प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट की जिला जालंधर के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए । इस चुनाव में पंजाब के अध्यक्ष जगजीत सिंह डोगरा और वरिष्ठ पत्रकार मेहर मलिक पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।

सबसे पहले, पंजाब में आई बाढ़ के कारण मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और पंजाब सरकार से अनुरोध किया गया कि बाढ़ पीड़ितों के परिवारों को अधिक से अधिक मदद दी जाए।

पंजाब के अध्यक्ष जगजीत सिंह डोगरा की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। इसमें वरिष्ठ पत्रकार रमेश भगत ने जालंधर के अध्यक्ष के लिए राजेश थापा का नाम प्रस्तावित किया। सभी उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर राजेश थापा के नाम पर अपनी सहमति दी।

अपने संबोधन में राजेश थापा ने कहा कि पत्रकारों के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन पत्रकारों के हर मसले पर उनके साथ खड़ी रहेगी।

इस मौके पर अध्यक्ष राजेश थापा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की, जो इस प्रकार है:

  • अध्यक्ष: राजेश थापा
  • महासचिव: विकास मोदगिल
  • कोषाध्यक्ष: रमेश गाबा
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: शैली एल्बर्ट और रमेश भगत
  • उपाध्यक्ष: राजीव धामी, दविंदर कुमार और बिट्टू ओबेरॉय
  • सहायक सचिव: गौरव गोयल, सतीश जज और करणवीर सिंह
  • प्रेस सचिव: शिव कुमार और राजिंदर बूबटा
  • कार्यालय सचिव: डॉ. गुरविंदर छाबड़ा
  • संगठन सचिव: बलराज सिंह

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button