Breaking Newsई-पेपर

मोहल्ला वासियों ने एकजुट होकर करवाए गैरकानूनी काम बंद, पटेल नगर में हुई अहम बैठक

मोहल्ला वासियों ने एकजुट होकर करवाए गैरकानूनी काम बंद, पटेल नगर में हुई अहम बैठक

जालंधर। लद्धेवाली क्षेत्र के पटेल नगर में मोहल्ला वासियों द्वारा एकजुट होकर इलाके में चल रहे कथित गैरकानूनी कामों के खिलाफ आवाज उठाई गई। इस संबंध में आज मोहल्ला वासियों की ओर से एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें इलाके की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मोहल्ला वासियों ने आरोप लगाया कि पटेल नगर में कथित तौर पर गैरकानूनी लॉटरी का कारोबार चल रहा था। इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा शराब के ठेके के बाहर खड़े होकर शराब पीने के कारण भी स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मोहल्ला वासियों ने इलाके में जगह-जगह कूड़ा जमा होने और डंप लगाए जाने की समस्या को भी बैठक में प्रमुखता से उठाया। लोगों का कहना था कि कूड़े के कारण इलाके की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

मोहल्ला वासियों की एकजुटता के बाद कथित गैरकानूनी गतिविधियों को बंद करवाने की दिशा में कार्रवाई की गई। लोगों ने कहा कि इलाके में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर ढिल्लों, सोशल वर्कर मनदीप सिंह दोसांझ, सोशल वर्कर हरप्रीत सिंह पनेसर और सोशल वर्कर मनमोहन सिंह राजू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की कि पटेल नगर की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए तथा इलाके में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ कथित गैरकानूनी गतिविधियों पर भी उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मोहल्ला वासियों की इस एकजुटता को इलाके की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button