राष्ट्रीय

देश के इन राज्यों में तेजी से फैल रहा है ब्लैक फंगस, डॉक्टरों की बढ़ी चिंता-Black Fungus Mukermycosis in in india

नई दिल्ली. देशभर में इन दिनों कोरोना के मरीजों में हो रहे ब्लैक फंगस (Black Fungus) यानी म्यूकरमाइकोसिस (Mukermycosis) ने डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है. ये बेहद जानलेवा है और देश में कोरोना के मरीजों मे तेज़ी से फैल रहा है. एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया के मुताबिक आने वाले दिनों में ब्लैक फंगस के केस देशभर में बढ़ सकते हैं. लिहाजा डॉक्टर गुलेरिया ने देश के डॉक्टरों को इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा है. म्यूकरमाइकोसिस को ब्लैक फंगस के नाम से भी जाना जाता है. कोरोना वायरस से स्वस्थ हो रहे और स्वस्थ हो चुके कुछ मरीजों में ये बीमारी पायी गई है. ब्लैक फंगस से मरने वाले लोगों की दर अधिक है और इसने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं जिसने अपने सभी संसाधनों को कोविड-19 से लड़ने में लगा रखा है. आईए एक नज़र डालते हैं इस बीमारी के लक्षण पर साथ ही ये कहां और किन राज्यों को परेशान कर रहा है. म्यूकोरमाइकोसिस के लक्षण आंखों और नाक के पास त्वचा का लाल होना, बुखार, सिर दर्द, खांसी, सांस लेने में समस्या, खून की उल्टी, मानसिक स्थिति में बदलाव जैसे इसके लक्षण है. डॉक्टरों के मुताबिक मधुमेह और कमजोर इम्यूनिटी वाले कोविड-19 मरीज में नाक में सूजन, चेहर के एक ओर दर्द, नाक की रेखा पर कालापान,दर्द के साथ धुंधला दिखाई देना, सीने में दर्द, त्वचा में बदलाव और सांस लेने में समस्या होने पर म्यूकोरमाइकोसिस का संदिग्ध मामला हो सकता है.गुजरात गुजरात से ब्लैक फंगस के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. गुजरात के सिर्फ सरकारी अस्पताल से ब्लैक फंगस के 500 से ज्यादा केस सामने आए हैं. एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि गुजरात के हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस केस को देखने के लिए कई स्पेशल वॉर्ड बनाए गए हैं. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में पिछले साल कोविड-19 फैलने के बाद से अब तक दुर्लभ और गंभीर फंगल संक्रमण म्यूकरमाइकोसिस से 52 लोगों की मौत हो गई है. महाराष्ट्र के पुणे जिले में म्यूकरमाइकोसिस के करीब 270 मामले सामने आए हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार कहा था कि अब तक राज्य में म्यूकोरमाइकोसिस के 2000 से अधिक मरीज हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगस बीमारी ने दस्तक दे दी है. मेरठ और लखनऊ में इसके मरीज मिले हैं. सरकार ने इस बीमारी से पार पाने के लिए 12 डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम बनाई है. मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में अब कोरोना से ज्यादा ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ने लगा है. भोपाल में बने कोरोना कंट्रोल रूम में प्रदेशभर से रोज आ रहे 200 कॉल ब्लैक फंगस से संबंधित हैं. बिहार बिहार में शनिवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार यहां ब्लैक फंगस के 30 केस मिल चुके हैं. पटना एम्स में जो मरीज भर्ती हुए हैं, उनमें पटना, नेउरा, आरा, बक्सर, नवादा, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, के लोग शामिल हैं. राजस्थान जोधपुर एम्स में रोज दो ब्लैक फंगस मरीजों ऑपरेशन हुआ है. जोधपुर में 50 मरीजो में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है. हरियाणा हरियाणा में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस का खतरा भी बढ़ने लगा है. सिरसा में ब्लैक फंगस के 7 मरीज मिले हैं, जिनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

केरल केरल में भी ब्लैक फंगस के कई मामले सामने आ रहे हैं. राज्य चिकित्सा बोर्ड अध्ययन के लिए अपने स्तर पर नमूने इकट्ठा कर रहा है. इसके बाद ही पता लगेगा कि राज्य में कितने मामले हैं.

Source link

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button