राष्ट्रीय

केंद्र ने कहा- अगले महीने तक भारत में रोजाना हो सकेंगे 45 लाख टेस्ट

मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर बीएमसी के स्वास्थ्यकर्मी स्वैब सैम्पल इकट्ठा करते हुए. (फाइल फोटो)

मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर बीएमसी के स्वास्थ्यकर्मी स्वैब सैम्पल इकट्ठा करते हुए. (फाइल फोटो)

Covid-19 Test: भार्गव ने कहा कि देश में 12-13 लाख आरटीपीसीआर टेस्ट और 17-18 लाख एंटीजन टेस्ट की क्षमता है. उन्होंने कहा कि मैं लोगों से कहूंगा की वो एंटीजन टेस्ट करवाएं. उसमे रिजल्ट तुरंत मिल जाता है और तुरंत हम आईसोलेट करके इलाज शुरू कर सकते हैं.

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने कहा है कि इस माह के आखिर तक हमारे पास 25 लाख टेस्ट प्रतिदिन और अगले महीने तक 45 लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता हो जाएगी. आईसीएमआर के प्रमुख डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि संक्रमण कम हो रहा है. लेकिन अभी भी हम दूसरे वेव के बीच में हैं. भार्गव ने कहा कि जहां 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है वहां कंटेनमेंट नियमों का सख्ती से पालन कराने की आवश्यकता है. भार्गव ने कहा कि देश में 12-13 लाख आरटीपीसीआर टेस्ट और 17-18 लाख एंटीजन टेस्ट की क्षमता है. उन्होंने कहा कि मैं लोगों से कहूंगा की वो एंटीजन टेस्ट करवाएं. उसमे रिजल्ट तुरंत मिल जाता है और तुरंत हम आईसोलेट करके इलाज शुरू कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमने सभी राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने के लिए लिखा है. भार्गव ने कहा कि होम टेस्टिंग की एक कंपनी को हमने इजाजत दी है. उसमें सबसे पहले आपको केमिस्ट शॉप से टेस्ट किट खरीदना है. फिर मोबाइल से ऐप डाउनलोड करना है उसके बाद रजिस्टर करना है और यूजर मैन्युअल को पढ़ना है. भार्गव ने बताया कि आपको उसके बाद खुद टेस्ट करना है और उसका फ़ोटो खींच कर अपलोड करना है. उसके बाद आपके पास टेस्ट का रिजल्ट आ जायेगा. आईसीएमआर प्रमुख ने कहा कि इसका डेटा सिक्योर होगा जो कि आईसीएमआर से लिंक होगा. वहीं देश में कोरोना की स्थिति के बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देशभर में 2,76,000 मामले दर्ज़ किए गए हैं. इसमें से 77% मामले 10 राज्यों से हैं. देश के कुल सक्रिय मामलों का 69% सिर्फ 8 राज्यों में हैं. 21 राज्य ऐसे हैं जहां रोज़ाना रिकवर मामलों की संख्या नए मामलों से ज्यादा है. उन्होंने कहा कि देशभर में 3 मई को सक्रिय मामले 17.13% थे, वे अब 12.1% रह गए हैं. रिकवरी रेट 81.7% से बढ़कर 86.7% हो गई है. पिछले 10 दिनों में सक्रिय मामलों और रिकवर मामलों की तुलना करें तो 10 में से 9 दिनों को रिकवर मामले ज्यादा दर्ज़ किए गए. वैक्सीनेशन के डाटा के बारे में अग्रवाल ने बताया कि अब तक पूरे देश में करीब 18 करोड कोरोना वैक्सीन की डोज़ दी गई है. इसमें 18-44 साल के बीच के लोगों को अब तक लगभग 70 लाख डोज़ दी गई.





Source link

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button