राष्ट्रीय

सीरम इंस्टीट्यूट ने सरकार को दी जानकारी, कहा- जून में कोविशील्ड की 9 से 10 करोड़ खुराक का उत्पादन और सप्लाई

नई दिल्ली. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने जून में कोविशील्ड टीके (Covishield) की नौ से 10 करोड़ खुराकों के उत्पादन एवं आपूर्ति करने के बारे में सरकार को सूचित किया है. राज्यों की ओर से कोविड-19 टीके (Covid-19 Vaccine) की कमी की शिकायत के बीच आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) को भेजे गए एक पत्र में एसआईआई (SII) ने कहा कि महामारी के कारण खड़ी हुई चुनौतियों के बावजूद उसके कर्मचारी 24 घंटे काम कर रहे हैं.

एसआईआई में सरकारी एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने पत्र में कहा, ”हमें यह बताते हुए प्रसन्नता है कि हम जून के महीने में कोविशील्ड टीके की नौ से 10 करोड़ खुराकों का उत्पादन एवं आपूर्ति करने में सक्षम होंगे, जोकि मई में हमारी उत्पादन क्षमता 6.5 करोड़ खुराकों की तुलना में अधिक है.” उन्होंने कहा, ”हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि भारत सरकार के समर्थन और आपके मार्गदर्शन में हम आने वाले महीनों में भी टीका उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने के लिए अपने संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करने का प्रयास कर रहे हैं.” बता दें कि मई की शुरुआत में सीरम ने कहा था कि कंपनी को मई, जून और जुलाई के लिए कोविशील्ड टीके की 11 करोड़ खुराक की आपूर्ति के लिये 1,732.50 करोड़ रुपए की पूरी राशि अग्रिम दे दी गयी है.

ये भी पढ़ें- एक्‍सपर्ट बोले, फंगस के नए-नए रंगों से न डरें, व्‍हाइट, येलो, ब्‍लैक और क्रीम में से सिर्फ एक है खतरनाक

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के बाद आया कंपनी का जवाबएसआईआई ने ट्विटर पर लिखा, ‘हम बयान और सूचना की विश्वसनीयता की पुष्टि करते हैं. हम पिछले एक साल से भारत सरकार के साथ करीबी सहयोग कर रहे हैं और सरकार से मिली मदद के लिए उसका आभार जताते हैं. हम जितना संभव हो उतने लोगों की जान बचाने के लिए अपने टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’ कंपनी ने यह जवाब स्वास्थ्य मंत्रालय के उस बयान के बाद दिया जिसमें उन आरोपों को खारिज किया गया कि मंत्रालय ने एसआईआई को कोविशील्ड टीके के लिए नये ऑर्डर नहीं दिए हैं.

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि उसने मई, जून और जुलाई के लिए कोविशील्ड टीके की 11 करोड़ खुराक की आपूर्ति के लिये एसआईआई को 1,732.50 करोड़ रुपए की सौ प्रतिशत अग्रिम राशि का भुगतान किया है. मंत्रालय ने कहा कि इस राशि पर टीडीएस कटौती के बाद 1,699.50 करोड़ रुपये की राशि एसआईआई को 28 अप्रैल को ही प्राप्त हो गई.

ये भी पढ़ें- Ramdev Exclusive- 90% डॉक्टरों की करता हूं इज्जत, पर आयुर्वेद का हो सम्मान

मंत्रालय ने कहा था कि इसी प्रकार भारत बायोटेक इंडिया लिमिटेड (बीबीआईएल) को पांच करोड कोवैक्सीन टीके के लिये 28 अप्रैल को ही 787.50 करोड़ रुपये (टीडीएस कटौती के बाद 772.50 करोड़ रुपये) जारी किये जा चुके हैं. टीकों का यह आर्डर मई, जून और जुलाई के लिये दिया गया है.

मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट करते हुये कहा कि दो मई की स्थिति के अनुसार केन्द्र 16.54 करोड़ से अधिक टीके की खुराक राज्यों और संघ शासित प्रदेशें को उपलब्ध करा चुका है, जिसमें से 78 लाख से अधिक खुराक अभी भी उनके पास उपलबध हैं. इसके साथ ही अगले तीन दिन में 56 लाख से अधिक टीके राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध हो जायेंगे.

Source link

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button