अपराधई-पेपरराष्ट्रीय

जालंधर के कपूरथला चौक में सड़क हादसा: कार और ऑटो चालक भिड़े, पुलिस के सामने चले लात-घूंसे

जालंधर के व्यस्तम कपूरथला चौक पर बीते दिन उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक कार और ऑटो की टक्कर के बाद दोनों चालक आपस में ही उलझ पड़े। टक्कर इतनी जोरदार नहीं थी, लेकिन बहस ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में बीच सड़क पर ही हाथापाई और लात-घूंसे चलने लगे।

हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कई लोगों ने अपने फोन निकालकर इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तमाशा बनता देख वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए दोनों चालकों को एक-दूसरे से अलग किया और माहौल को शांत कराया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे की असली गलती किसकी थी और क्या किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है या नहीं।

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button