अंतरराष्ट्रीयई-पेपरखेलमनोरंजनराष्ट्रीय
प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट की ओर से स्पोर्ट्स मीट आयोजन करने का लिया गया फैसला।

जालंधर(NIN NEWS): आज प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट की कार्यकारणी की विशेष मीटिंग का आयोजन प्रधान राजेश थापा की प्रधानगी में की गई। जिसमें सर्वसमति से यह फैसला लिया की जरूरत मंद बच्चों की मदद के लिए एक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा।
इस स्पोर्ट्स मीट आयोजन से धनराशि इकत्रित होगी उसे जरूरत मंद बच्चों की पढ़ाई पर खर्च की जाएगी। इस स्पोर्ट्स मिट के आयोजन करने की जिम्मेदारी प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट के स्पोर्ट्स विंग के प्रवक्ता राणा हिमाचल, कुश चावला व इंदरजीत सिंह सेठी को दी गई।

इस मौके पर कार्यक्ररणी के महासचिव विकास मोदगिल, रमेश गाबा, रमेश भगत, शैली एल्बर्ट, संदीप, सुमित महेंद्रू, पवन कुमार, सन्नी भगत, दिनेश अरोड़ा, नितिन कोड़ा, करण नारंग आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।



