अंतरराष्ट्रीयअपराधई-पेपरचुनावबिजनेसराजनीतिराष्ट्रीय

नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: थ्री स्टार कॉलोनी के पास अवैध निर्माण पर चला कानूनी पँजा, दुकान सील

बिल्डिंग इंस्पेक्टर मनीष कुमार का कड़ा संज्ञान; नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को दी सख्त चेतावनी।

जालंधर:
नगर निगम जालंधर ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज थ्री स्टार कॉलोनी के गेट से होशियारपुर रोड की तरफ जाते हुए, शेरे पंजाब मीट शॉप के बिल्कुल सामने बनाई जा रही एक अवैध दुकान पर विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले का कड़ा संज्ञान लिया। विभागीय नियमों और कानून का उल्लंघन करके बनाई जा रही इस कमर्शियल दुकान पर कड़ी कार्रवाई करते हुए इसे मौके पर ही पूरी तरह से सील (Seal) कर दिया गया।

बिल्डिंग इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि शहर में किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति और नक्शा पास करवाए बिना किए जा रहे निर्माणों पर आने वाले दिनों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद से इलाके के अवैध कब्जाधारियों और अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button