
नगर निगम के अधिकारियों की छत्रछाया में बनी अवैध दुकानें व काटी गई अवैध कॉलोनी।
जालन्धर(NIN NEWS): जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया था कि घास मंडी में पढ़ते गुरु नानक नगर में कुछ रसूखदार राजनीतिक लोगों व कुछ मोहल्ले के छुटपुट प्रधानों के साथ मिलकर उक्त अवैध कॉलोनी काटी गई है।

हमारी पिछली खबर में हमने कुछ नामों का भी खुलासा किया था और आम जनता को यह भी बताया था कि किस कदर उक्त अवैध कालोनी काटने वाले राजनैतिक पार्टियों में बड़े पदों पर रहने वाले लोगों ने कुछ छुटपुट प्रधानों को गिफ्ट में दुकाने व प्लॉट देकर मामले को रफा-दफा करने या यूं कहें कि मामले को तूल न देने की वजह से दुकाने व प्लाट गिफ्ट किए गए।
नगर निगम अधिकारियों को इस अवैध कॉलोनी व इसमें बनाई जा रही अवैध दुकानों की शिकायतें कई बार की जा चुकी है परंतु नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही के नाम पर सिर्फ और सिर्फ नोटिस जारी करने का हवाला दिया जाता है नगर निगम अधिकारियों द्वारा उक्त अवैध कॉलोनी को बनाने वालों को करीब डेढ़ महीना पहले नोटिस जारी किए गए थे परंतु उसके बाद आज तक उक्त कॉलोनी पर नगर अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। जिसका नतीजा यह है कि अब उक्त अवैध कॉलोनी के बाहर अवैध दुकानों का भी निर्माण कर दिया गया है।
सूत्र बताते हैं कि उक्त अवैध कॉलोनी काटने वाले लोगों ने कुछ एक नगर निगम के अधिकारियों को भी रिश्वत या यूं कहें कॉलोनी में बनाई गई दुकाने गिफ्ट के तौर पर ऑफर की गई है। शायद इसीलिए न तो नगर निगम के उच्च अधिकारियों का ध्यान इस अवैध कालोनी की ओर है और न ही नगर निगम के कमिश्नर साहब का इस कॉलोनी पर कार्यवाही करने की कोई मंशा दिखाई देती है।