जालंधर वेस्ट के पत्रकारों ने मनाया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव

चाय समोसे और छोले भटूरे का लगाया लंगर।
जालंधर/गुरु नानाक देव जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ व लंगर जालंधर वेस्ट के पत्रकारों की और से गोरिया कंप्लेक्स गीता कॉलोनी कांशी नगर रोड जालंधर में करवाया गया।कार्यक्रम में समाज सेवी सुभाष गोरिया,जीवन प्रभा,मिना हंस,पंडित अशोक भरद्वाज, एस पी भट्टी,भगत ओम प्रकाश,सेकेट्री विजय कुमार उपस्थित हुए।जिनको पत्रकार अशोक लाडी, बाबा गुरमीत सिंह,रोहित अरोड़ा, शाम नन्दा,वरिंदर राजपूत,रजिव धामी,विनोद कुमार,हरबंस लाल,राजीव वर्मा,हर्षित गोरिया ने आए हुए मेहमानों को सरोपा भेट कर सन्मानित किया।

पत्रकारों की और से कड़ा प्रसाद , चाय समोसे और छोले भटूरे का लंगर भी लगाया गया।इस अवसर पर समाज सेवी सुभाष गोरिया ने कहा कि पहली पातशाही गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।कुछ समय हमें भगवान के नाम पर निकालना चाहिए वही समय हमारे साथ जाएगा।इस अवसर पर श्री,मनजिंदर सिंह,कुलविंदर बसरा,जसविंदर कौर,हरि राम आदि भी मैजूद थे।