कानूनी सवालों से घिरे ‘उमित चेयरमैन’ की कथित नई चाल।

जब पुराने दांव बेअसर रहे, तो क्या अब समझौते की राजनीति शुरू हो गई है?
शहर में चर्चा है कि काल्पनिक नाम ‘उमित चेयरमैन’ अब अपने पुराने तरीकों से आगे बढ़ते नज़र नहीं आ रहे।
सूत्रों के अनुसार, जिन मामलों में अब तक कोई राहत नहीं मिली, वहाँ राज़ीनामे का दबाव बनाए जाने की बातें सामने आ रही हैं।
बीते महीनों में ‘उमित चेयरमैन’ से जुड़ी कथित। गतिविधियों को लेकर कई सवाल उठे—
कभी पहचान को लेकर, कभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को लेकर और कभी पत्रकारिता की आड़ में प्रभाव बनाने जैसी चर्चाओं को लेकर। लेकिन इन चर्चाओं से न तो सवाल ख़त्म हुए, न ही तस्वीर साफ़ हुई। अब जानकारों का कहना है कि जब हर रास्ता आज़माने के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा, तो बातचीत और समझौते की भाषा अपने आप तेज़ हो जाती है। यही वजह है कि अब जब भार झेला नहीं जा रहा तो राज़ीनामे की चर्चाएँ ज़्यादा सुनाई दे रही हैं।

और इसी लिए शहर के हर व्यक्ति के पास उमित चेयरमैन विनती और हाथ जोड़ जा रहे है कोई आगे आए और मेरा राजीनामा करवाए।
यह लेख किसी को दोषी ठहराने का दावा नहीं करता।
सच्चाई का फैसला जांच और अदालत करेंगी।
लेकिन सवाल यही है—
👉 क्या दबाव की यह कथित रणनीति, कानूनी उलझनों से निकलने का एक प्रयास भर है?



