अंतरराष्ट्रीयई-पेपरचुनावराजनीति

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर सीधा हमला, पंजाब सरकार दे जवाब – परमजीत बाघा जौहल (भाजपा नेता)

जालंधर: भाजपा नेता परमजीत बाघा जौहल ने बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अपने अधिकारों और जायज़ मांगों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आवाज़ उठाना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के किसी भी शहर या जिले में यदि इस प्रकार की घटना होती है, तो कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होती है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के आदेश किसके निर्देश पर दिए गए।

परमजीत बाघा जौहल ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए। यदि किसी स्तर पर अधिकारों का दुरुपयोग हुआ है, तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए तथा घायल सफाई कर्मचारियों को उचित सहायता और उपचार उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में समस्याओं का समाधान संवाद और बातचीत से होना चाहिए, न कि लाठीचार्ज के माध्यम से। सरकार को कर्मचारियों की जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए उनका शीघ्र समाधान करना चाहिए।

News India Now

News India Now is Government Registered Online Web News Portal.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button