चीमा नगर ‘कमर्शियल’ बिल्डिंग का खेल — दीवार पर लिखी लाइन ने बढ़ाए शक!

मिथापुर चौक की गूंज अभी ठंडी नहीं… चीमा नगर आटा चक्की के साथ बनाई जा रही बिल्डिंग की लेकर नया सवाल — “Eh Thah Jhagde Wali Hai” आखिर क्यों लिखा?
जालंधर में अवैध निर्माण का मुद्दा अब और पेचीदा होता जा रहा है। मिथापुर चौक में 7 दुकानों की सील टूटने का मामला अभी भी चर्चा में है, और अब चीमा नगर का मामला नए मोड़ के साथ सामने आया है।
चीमा नगर, जो मास्टर प्लान के अनुसार एक रिहायशी इलाका है, वहां स्थित मकान नंबर 520 को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि इस संपत्ति का उपयोग कमर्शियल शोरूम और दुकानों के रूप में किया जा रहा है।यदि
ऐसा बिना स्वीकृत नक्शे और CLU के हो रहा है, तो यह नियमों के अनुरूप नहीं माना जाता
🚨 दीवार पर लिखी लाइन ने खड़े किए नए सवाल?
इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि संबंधित भवन की बाहरी दीवार पर अंग्रेज़ी में लिखा गया है:
👉 “Eh Thah Jhagde Wali Hai”

यह लाइन अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही है।
आखिर भवन मालिक ने यह लाइन क्यों लिखवाई?
जब नगर निगम द्वारा कथित रूप से काम रुकवाया गया, उसके बाद ही यह लाइन क्यों सामने आई?
क्या यह किसी विवाद की ओर इशारा है या फिर ध्यान भटकाने की कोशिश?
🎯 “Dispute Ya Diversion?”
यदि यह स्थान वास्तव में किसी विवाद (Dispute) से जुड़ा है, तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि:
👉 फिर इस जगह पर कमर्शियल निर्माण कैसे खड़ा हो गया?
और यदि कोई विवाद नहीं है, तो:
👉 क्या यह लाइन अवैध निर्माण से ध्यान हटाने के लिए लिखी गई है?
यह दोनों ही स्थिति में मामला गंभीर बन जाता है।

🎭 “System Ko Sab Pata Hai?”
शहर में चर्चाएं यह भी हैं कि इस अवैध निर्माण को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं। लेकिन कार्रवाई की रफ्तार को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
बिल्डिंग इंस्पेक्टर और एटीपी की जिम्मेदारी होती है कि ऐसे निर्माणों पर नजर रखें। ऐसे में लोग हल्के व्यंग में पूछ रहे हैं—क्या निरीक्षण समय पर हुआ या फिर सब कुछ ‘देखकर भी अनदेखा’ किया गया?
⚖️ सूत्रों के हवाले से…
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह भी चर्चा में है कि इस निर्माण के पीछे किसी नगर निगम के एक उच्च अधिकारी बताया जाता है कि उसका नाम “N” अक्षर से शुरू होता है और वह किसी समय नगर निगम के बिल्डिंग विभाग में भी तैनात थे द्वारा कार्रवाई रोकने की सिफारिश की जा रही है।
हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
👉 इसमें कितनी सच्चाई है, यह केवल स्थानीय लोग या संबंधित अधिकारी ही स्पष्ट कर सकते हैं।

⚖️ कानूनी दृष्टिकोण
यदि बिना स्वीकृत नक्शे या CLU के रिहायशी क्षेत्र में कमर्शियल निर्माण किया गया है, तो यह निम्न कानूनों के तहत जांच का विषय बनता है:
पंजाब म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट, 1976
पंजाब रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट, 1995
पंजाब म्युनिसिपल बिल्डिंग बायलॉज
जालंधर मास्टर प्लान (Land Use Norms)
इन कानूनों के तहत प्रशासन को निरीक्षण, सीलिंग और ध्वस्तीकरण तक के अधिकार प्राप्त हैं—यदि उल्लंघन सिद्ध होता है।
🔥 “अब Action Ya Phir Ek Aur Story?”
शहर की जनता अब सीधे सवाल पूछ रही है:
क्या नगर निगम इस मामले में तुरंत जांच करेगा?
क्या दीवार पर लिखी लाइन की भी जांच होगी?
क्या अगर उल्लंघन पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी?
या फिर यह मामला भी केवल चर्चा तक सीमित रह जाएगा?
📢 अंतिम शब्द
यह मामला अब सिर्फ एक अवैध निर्माण का नहीं रहा, बल्कि कई परतों वाला एक बड़ा प्रश्न बन गया है—
👉 निर्माण, विवाद, और सिस्टम—तीनों के बीच असली सच क्या है?
यह लेख उपलब्ध जानकारी, स्थानीय चर्चाओं और सूत्रों के आधार पर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य जनहित में मुद्दों को सामने लाना है, न कि किसी व्यक्ति या अधिकारी पर प्रत्यक्ष आरोप लगाना।
शहर अब सिर्फ देख नहीं रहा…अब जवाब भी मांग रहा है।



